जिले का कुल क्षेत्रफल २,५२० वर्ग किमी है। लगभग ९० % जनसंख्या गाँव में रहती है। OMMS आंकडों के अनुसार अम्बेडकर नगर जिले में ३९५५ गाँव हैं। इन छोटे गांवों के अलग-थलग होने की वज़ह से ज़िला दस प्रशासकीय ब्लॉकों में विभाजित है: अकबरपुर, बेवाना, बसखारी, भीटी, भियाँव, जहाँगीर गंज , जलालपुर, कटेहरी, रामनगर और टांडा। अकबरपुर शहर, तमसा नदी के किनारे बसा है जो शहर को दो भागों अकबरपुर और शहजादपुर में विभक्त करती है, जो शहर के मुख्य वाणिज्यिक केंद्र हैं। सरयू नदी मुख्य नदी है और जिले के उत्तरी सीमा पर स्थित है। टांडा, जहाँगीर गंज , रामनगर और बसखारी के ब्लॉक इस नदी के किनारे स्थित हैं और सिंचाई के लिए इसका पानी का उपयोग करते है। बसखारी ब्लॉक में सिंचाई देवहट और हँसवर झील से भी होती है। झील दरवन, टांडा और कटेहरी ब्लॉक में पानी उपलब्ध कराता है। अकबरपुर, भीटी,भियाँव और जलालपुर ब्लॉक छोटी नदियों और मौसमी नदियों पर निर्भर करते हैं। अकबरपुर, भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले का मुख्यालय है।
क्षेत्रफल - 2,520वर्ग कि.मी.
जनसंख्या -23,98,709 (2011 जनगणना)
साक्षरता - 74.37 %
एस. टी. डी (STD) कोड - 05271
समुद्र तल से उचाई -108.8m
अक्षांश - उत्तर
देशांतर - पूर्व
औसत वर्षा - मि.मी.
अम्बेडकर नगर जिले का मण्डल फैजाबाद है, जिसकी पाँच तहसीलें -अकबरपुर, टांडा, जलाल पुर, आलापुर और भीटी हैं।इस जिले के विधानसभा क्षेत्र हैं:
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र
भीटी विधानसभा क्षेत्र
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र
जलालपुर विधानसभा क्षेत्र
आलापुर विधानसभा क्षेत्र
|